बेतिया से खबर है जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने आज 26अक्टूबर रविवार करीब तीन बजे सभी अस्पतालों, अनुमंडलीय व प्रखंड स्वास्थ्य केंद्रों को आपातकालीन व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन ड्यूटी में सामान्य से तीन गुना अधिक चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी