धरहरा: शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक की ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से की पिटाई, वीडियो वायरल,डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचे
धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा पंचायत का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक की कुछ ग्रामीण युवकों द्वारा लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की जा रही है। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई।