गंधवानी: गंधवानी नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लहराते हुए हुए शामिल
Gandhwani, Dhar | Aug 12, 2025 गंधवानी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन गंधवानी नगर में किया गया। तिरंगा यात्रा मंगलवार दोपहर को सार्वजनिक जबेश्वर महादेव मंदिर शिवालय से निकली गई। जो कि शिवालय गली से प्रारंभ होकर बस स्टैंड ,सबरंग चौपाटी, पुराना पुलिस थाना रोड, सदर बाजार, सीरवी मोहल्ला, होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची।