गंधवानी: थाना प्रभारी सजय रावत और टांडा पुलिस टीम को तमिलनाडु व तेलंगाना पुलिस ने किया सम्मानित, 6 महीने में 51 बदमाश गिरफ्तार
Gandhwani, Dhar | Aug 10, 2025 टांडा थाने की पुलिस टीम के कार्य से प्रभावित होकर तेलंगाना एवं तमिलनाडु राज्य के पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सजय रावत व 7 अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रतिष्ठित पत्र दिए है। गौरतलब है कि अंतर राज्य बदमाशों को पकड़ने में टांडा पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। टांडा पुलिस ने पिछले 6 माह में 51 अंतराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों को सौंपा है।