सैदपुर: रावल मोड़ पर खेत में राजमिस्त्री का शव मिलने से फैली सनसनी, घंटों पड़ा रहा शव, लोगों ने समझा युवक शराब पीकर पड़ा है
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित रावल मोड़ पर खेत में 28 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेश राम पुत्र रामवृक्ष निवासी तुर्कही, फुलवारी खुर्द का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। बाद में वहाँ पहुँची सैदपुर पुलिस ने लोगों से आवश्यक पूछताछ करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।