बुढ़नपुर: मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर 14 मार्च 2026 को रामनाथ गौड़ पुत्र रूप नारायण ग्राम गोविंदपुर द्वारा सूचना दी गई की वादी की दुकान पर विपक्षी द्वारा जान से मारने की नीयत से लाठी व राड से मारपीट कर घायल कर दिया गया जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया आज रविवार को 2:00 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया