आरोन: आरोन में ढाबा संचालक ने खाना बनाने में देरी पर मारपीट का आरोप लगाया, मामला दर्ज
Aron, Guna | Apr 14, 2026 आरोन थाना के आरोन में राजपूत ढाबा के संचालक मनीष राजपूत ने मारपीट के आरोप लगाए है। 14 अप्रैल को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, बीते रोज सुनील और संतोष धाकड़ नाम के दो युवकों ने खाने का आर्डर दिया, खाना बनने में थोड़ी देरी होने की बात पर गालियां दी, विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट की। कर्मचारी राजू अहिरवार ने बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।