डीग: डीग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 138 वाहन चालकों के काटे गए चालान
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में यातायात शाखा द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया।