खरगोन जिले में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। हाल ही में सिंगरौली में हुई बैंक लूट की घटना के बाद खरगोन पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जिलेभर के बैंक परिसरों, एटीएम और सराफा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने बैंकों और एटीएम पहुंचकर सुरक्षा इ