कुरडेग: कुरडेग के अंचल अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर दी विदाई
Kurdeg, Simdega | Apr 30, 2026 कुरडेग अंचल अधिकारी किरण डांग सेवानिवृत हो गए जिसको लेकर गुरुवार को 11:00 बजे कार्यक्रम आयोजित करते हुए सभागार में उन्हें विदाई दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया और कहा यह सभी से मिलनसार मृदुभाषी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं और उनके सुखद जीवन की हम कामना करते हैं।