चूरू: तारानगर में दिनदहाड़े 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा पर चाकू से हमला, घायल को चूरू से जयपुर किया गया रैफर
Churu, Churu | Sep 20, 2025 चूरू जिले के तारानगर में शनिवार को कॉलेज प्रैक्टिकल देने जा रही 22 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला करने के मामले में गम्भीर घायल युवती पूजा को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा इलाज के बाद भी क्रिटिकल स्थिति में उसे जयपुर रैफर करना पड़ा है।