चूरू: वार्ड 25 मीना मस्जिद के पास रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, 11 लोग घायल, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Sep 20, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 25 स्थित मीना मस्जिद के पास बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 11 लोग घायल हो गए। आपसी रंजिश के चलते अचानक एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच लाठी, सरिया और लोहे के पाइप चलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में दोनो पक्षों के 11 लोग गम्भीर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।