चूरू: बादशाह कॉलोनी में साल 2022 में पत्नी की हत्या मामले में पति को आजीवन कारावास की सजा, डीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Sep 20, 2025 चूरू की बादशाह कॉलोनी में साल 2022 में पत्नी की गला दबाकर हत्या के मामले में शनिवार को डीजे कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। डीजे कोर्ट ने पत्नी के कातिल पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साल 2015 में आदिल ने शाहीन से लव मैरिज की थी। इसके बाद भी आदिल के किसी अन्य युवती से अवैध सम्बन्ध थे जिसमें पत्नी शाहीन रोड़ा बन रही थी।