कोडरमा: झुमरीतिलैया: शिव वाटिका में 16 फरवरी को जन-संवाद मंच का आयोजन
नगर निकाय चुनाव को लेकर झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए आगामी 16 फरवरी 2026 को शिव वाटिका, झुमरीतिलैया में जन-संवाद मंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में किया जा रहा है।