कोडरमा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झूमरी तिलैया पहुंचे, कहा- 'जय श्रीराम' के नारे पर केस गलत
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी शुक्रवार की शाम एक कार्यक्रम में शामिल होने झूमरी तिलैया पहुंचे इस दौरान भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर आचार संहिता का उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि राम के भक्तों के द्वारा जय श्री राम का नारा लगाना कोई गलत बात नहीं है।