कोडरमा: स्वीप अभियान के तहत कोडरमा के विभिन्न वार्डों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत 23 फरवरी 2026 को प्रस्तावित मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड डोमचांच अंतर्गत कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।