कोडरमा: झामुमो नेत्री का बयान- लोकतंत्र में जनता जिसे चाहेगी, अपना राजा बनाएगी
झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा विधानसभा की नेत्री सह जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शुक्रवार को ब्लॉक रोड स्थित बीरू फर्नीचर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र यादव से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता जिसको चाहेगी उसे अपना राजा बनाएगी और शासन का मौका देगी।