बदायूं: बदायूं के उझानी बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ के विधि विद्यार्थियों ने किया जिला कारागार बदायूं का शैक्षिक भ्रमण
Budaun, Budaun | May 6, 2025 बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ, उझानी, बदायूं के विधि विभाग के छात्रों ने जिला कारागार बदायूं का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दण्ड प्रक्रिया, जेल प्रशासन, कारावास में सुधारात्मक नीतियों तथा कैदियों के अधिकारों की व्यवहारिक जानकारी देना रहा। कारागार परिसर में विद्यार्थियों को जेल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था को जाना।