बदायूं: सलेमपुर गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद में ससुर और देवर ने पुतबहू को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 6, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ससुर और देवर ने ₹30000 पुतबहू पुष्पा देवी से उधार लिए थे। जब उसने उधारी के रूपये मांगे तो उन लोगों ने रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिर ससुर और देवर ने पुतबहू पुष्पा देवी पत्नी ओम प्रकाश के लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है।