बदायूं: कैला गांव में सरकारी पेड़ काटने के बाद खेत में गिरने पर विवाद, 8 लोगों ने 3 को लाठी-डंडा और ईंट से किया घायल
Budaun, Budaun | May 6, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के कैला गांव में दबंगों द्वारा सरकारी पेड़ काटने के बाद पेड़ महाराम सिंह के खेत में गिर गया जिससे उनकी मिर्च की फसल नष्ट हो गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर आठ लोगों ने बृजेश पुत्र महाराम सिंह, महाराम सिंह पुत्र डोरी लाल, हाकिम सिंह पुत्र महाराम सिंह के लाठी डंडा ईट मार कर घायल कर दिया।