हसनपुर: रहरा में गन्ने के खेत में निकला 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मच गया हड़कंप
रहरा क्षेत्र के गांव हैदलपुर में शनिवार को गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर की लंबाई करीब 20 फीट और वजन लगभग डेढ़ कुंतल बताया गया है। गांव निवासी सुरेश शर्मा के गन्ने के खेत में अजगर दिखाई दिया तो उन्होंने तत्काल वन दरोगा सुमित राठी को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा।