शाहगंज: पांच साल से फरार ₹50 हजार के इनामी आरोपी को किया गया गिरफ्तार
शाहगंज पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र को रविवार सुबह करीब 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, हृदय