कासगंज: जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
कासगंज में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुई। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए।