भादरा: भादरा पुलिस ने गांव डूंगराना की नहर पुलिया के पास अवैध देशी शराब की ज़ब्त की
भादरा में पुलिस ने रविवार दोपहर रसलाना वितरिका की नहर पुलिया के पास से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम को देखकर आरोपी सुखराम (निवासी डूंगराना) प्लास्टिक कट्टा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।