संभल: पवासा ब्लॉक की ग्राम पंचायत एचोली में तैनात 5 ग्राम सचिवों को वित्तीय अनियमितता के मामले में किया गया निलंबित
संभल की ग्राम पंचायत एचोली में अलग-अलग 5 ग्राम सचिवों को निलंबित किया गया। इन पर शासकीय धनराशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। जिला प्रशासन स्तर से निर्देश होने पर एक कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही से पहले ग्राम प्रधान रघुनाथ को भी हटाया गया था।