बानसूर: रामपुर में लेपर्ड का आतंक, बछड़े का किया शिकार
Bansur, Alwar | May 6, 2026 बानसूर क्षेत्र के रामपुर कस्बे में मंगलवार देर रात एक लेपर्ड ने जांगिड़ मोहल्ले में पवन जांगिड़ के बाड़े में घुसकर बछड़े का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश जिलोवा ने बताया कि पिछले एक माह से आबादी क्षेत्र में लेपर्ड की आवाजाही लगातार देखी जा रही है।