दमोह: पथरिया में घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में भर्ती, नप अध्यक्ष के भतीजे ने दिया अंजाम
Damoh, Damoh | Apr 2, 2026 दमोह जिले के पथरिया के वार्ड क्रमांक 7 में गुरुवार को दयाराम उर्फ दलू पटेल (40) पर घर में घुसकर धारदार बका से हमला कर दिया गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है। भतीजे गणेश पटेल के अनुसार आरोपी सोनू विश्वकर्मा हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।