बिंदकी: चांदपुर कस्बे के समीप एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना कस्बे के समीप एक व्यक्ति दीपक उम्र 40 वर्ष निवासी चांदपुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर का शव फांसी के फंदे में रविवार की सुबह लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।