कोटवा: भोपतपुर के सात अग्निपीड़ित परिवारों को स्थानीय मुखिया ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया
भोपतपुर के सात अग्निपीड़ित परिवारों को स्थानीय मुखिया सकलदीप सिंह ने शनिवार मिलकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। सीओ मोनिका आनन्द ने बताया कि शुक्रवार लगी आग से सुनैना देवी, पूजा देवी,सबिता देवी,निशा देवी,सुनीता देवी,सीमा देवी व विनोद साह का आवासीय घर जल कर खाक हो गया। स्थानीय कर्मी को आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है,विभाग को भेज।