Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

थर्ड फेज अभी बांकी है! #बोले_बिहार_महागठबंधन_सरकार जबतक नीतीश- भाजपा की विदाई नही तब तक कोई ढिलाई नही...

41.7k views | Nawada, Nawada | Nov 5, 2020

MORE NEWS

बैंक के लापरवाही से आई 700 करोड़ रुपये परिवार हो गए परेशान। 
#bihar #nawada #700cr #viralnews #ankitanand

बैंक के लापरवाही से आई 700 करोड़ रुपये परिवार हो गए परेशान। #bihar #nawada #700cr #viralnews #ankitanand

Nawada, Nawada | Jul 12, 2026

महिला के खाते में आया 700 करोड़ , सुबह होते ही हुआ ग़ायब।
#bihar #nawada #banktransation #faulbankingsystem #newsdairy

महिला के खाते में आया 700 करोड़ , सुबह होते ही हुआ ग़ायब। #bihar #nawada #banktransation #faulbankingsystem #newsdairy

Nawada, Nawada | Jul 12, 2026

अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 (रविवार) को नवादा जिला मुख्यालय स्थित 20 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई गई।

परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन का जायजा लेने हेतु जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, के.एल.एस. कॉलेज, नवादा एवं मध्य विद्यालय, केंदुआ परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 

जिले के सभी 20 परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी गई तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

परीक्षा में कुल 10,056 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिनमें से 5,809 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 4,247 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 (रविवार) को नवादा जिला मुख्यालय स्थित 20 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन का जायजा लेने हेतु जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, के.एल.एस. कॉलेज, नवादा एवं मध्य विद्यालय, केंदुआ परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिले के सभी 20 परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी गई तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा में कुल 10,056 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिनमें से 5,809 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 4,247 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 12, 2026

रजौली के फुलवरिया डैम मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, आज रात तक आवागमन एवं जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश।

रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम जाने वाले मार्ग पर बनी पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल,रजौली एवं रेलवे के समन्वय से क्षतिग्रस्त स्थल पर ह्यूम पाइप लगाकर आज रात्रि तक आवागमन बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की जलापूर्ति पाइपलाइन को आवश्यक तकनीकी सपोर्ट प्रदान कर बहुउद्देशीय नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति भी शीघ्र बहाल की जाएगी। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

रजौली के फुलवरिया डैम मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, आज रात तक आवागमन एवं जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश। रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम जाने वाले मार्ग पर बनी पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल,रजौली एवं रेलवे के समन्वय से क्षतिग्रस्त स्थल पर ह्यूम पाइप लगाकर आज रात्रि तक आवागमन बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की जलापूर्ति पाइपलाइन को आवश्यक तकनीकी सपोर्ट प्रदान कर बहुउद्देशीय नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति भी शीघ्र बहाल की जाएगी। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 12, 2026

कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।

नवादा जिले में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों के क्रम में आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया कि विद्यालय में शेष बचे सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को पूर्णतः क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय, नवादा का अस्थायी संचालन कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर से किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I, II, III, IV एवं V (प्रत्येक में एक-एक सेक्शन) में प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण 13 जुलाई 2026 (सोमवार) से 27 जुलाई 2026 (सोमवार) तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी,श्री राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा। नवादा जिले में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों के क्रम में आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया कि विद्यालय में शेष बचे सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को पूर्णतः क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय, नवादा का अस्थायी संचालन कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर से किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I, II, III, IV एवं V (प्रत्येक में एक-एक सेक्शन) में प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण 13 जुलाई 2026 (सोमवार) से 27 जुलाई 2026 (सोमवार) तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी,श्री राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 12, 2026

थर्ड फेज अभी बांकी है! #बोले_बिहार_महागठबंधन_सरकार जबतक नीतीश- भाजपा की विदाई नही तब तक कोई ढिलाई नही... - Nawada News