लातेहार: विधायक प्रकाश राम ने राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया
लातेहार विधायक प्रकाश राम ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। तथा उनसे मिलकर लातेहार विधान सभा क्षेत्र के बालूमाथ प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्वीकृति तथा स्थापना हेतु 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रशस्तिपत्र भेंट किया।जानकारी विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे दी।