लखनऊ में दिल दहला देने वाला अग्निकांड
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक छात्र झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा कर घायलों का हाल जाना, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
ईश्वर से दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।
#Lucknow #FireIncident #BreakingNews #UttarPradesh #StudentSafety #SevenTakNews #HindiNews #LucknowNews #FireAccident #NewsUpdate
Sono, Jamui | Jun 23, 2026