जगाधरी: बजट सत्र से पहले शिक्षा मंत्री ने कहा-अब तक उनकी सरकार ने लोगों की भलाई के कार्य वाले ही बजट पेश किए हैं
20 फरवरी से हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। उससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि अब तक जितने भी बजट सरकार के माध्यम से पास किए गए हैं, वह लोगों की भलाई के लिए थे। साथ ही उन्होंने कहा की विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह उसे सही नहीं कहते मगर सरकार का बजट जनता की भलाई के लिए हैं।