जगाधरी: वार्ड नंबर 9 में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, नगर निगम मेयर ने लोगों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
वार्ड नंबर 9 के मॉडल टाउन में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। इस मौके पर नगर निगम मेयर मदन चौहान ने जिन लोगों के मौके पर कार्य हुए उनको प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस मकसद से इस यात्रा की शुरुआत की थी, लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।