जगाधरी: गुरुओं की फोटो पर चूहे के बच्चे रखकर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सिख समुदाय के लोगों ने जगाधरी थाने में की शिकायत
सिख व्यक्ति मनदीप छप्पर ने बताया कि एक लड़के ने गुरुओं की फोटो के ऊपर चूहे के बच्चे रखकर उसके बारे में पूछे जाने की पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसके चलते सिख समुदाय के लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। सदर थाना जगाधरी में सिख समुदाय के लोग एकत्रित होकर पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत देकर की कार्रवाई करने की मांग रखी।