जगाधरी: हरियाणा राजस्थान को समझौते के अनुसार देगा पानी, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी जानकारी
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से अब पानी राजस्थान को भी दिया जाएगा, जिसके लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रीयो के बीच में बातचीत भी हो चुकी है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज जगाधरी अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया के हरियाणा अपनी आपूर्ति के लिए पानी रख बाकी बचा हुआ पानी राजस्थान को देगा।