सैदपुर: सैदपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर्स रहे बंद, पहली बार हड़ताल का ऐसा असर देखा गया
AIOCD द्वारा देशव्यापी बंदी के क्रम में बुधवार को सैदपुर में भी मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। नगर के लगभग सभी मेडिकल स्टोर्स पूरी तरह बंद रहे। हड़ताल के चलते नगर के प्रमुख बाजारों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित दर्जनों मेडिकल स्टोर्स पूरी तरह बंद रहे।