कोडरमा: तिलैया पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले युवकों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, कई सामान बरामद
कोडरमा, 10 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन एक्साइड बैटरियां और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH12D-3489) बरामद की गई। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है।