प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक: 08.06.2026
आज दिनांक 08.06.2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय में लंबित सिविल रिट,CWJC/MJC एवं अन्य वादों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रत्येक वाद पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित वादों में अबिलंब प्रति-शपथ पत्र (Counter Affidavit) दायर करना सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रति-शपथ पत्र की एक प्रति वाद संख्या एवं तिथि सहित जिला विधि शाखा, लखीसराय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उसे CCMS पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।
बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को अगली बैठक में विस्तृत प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि अंचल कार्यालय, सूर्यगढ़ा से संबंधित सर्वाधिक मामले लंबित हैं। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित वादों में प्रति-शपथ पत्र तैयार कर जिला विधि शाखा को उपलब्ध कराएं, ताकि माननीय उच्च न्यायालय में समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयीन वादों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्रवाई पूर्ण की जाए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री राहुल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, नजारत उप समाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।