फरसाबहार: सेवानिवृत्ति के दिन शिक्षकों को मिला पेंशन प्रपत्र
सेवानिवृत्ति के दिन शिक्षकों को मिला पेंशन प्रपत्र फरसाबहार विकासखंड में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्राथमिक शाला डॉगबंधी के प्रधान पाठक श्री सुखेश्वर साय, फरदबहार के श्री मंत्री साय एवं अबीरा के श्री नानूराम चौहान को तिलक चंदन लगाकर शाल-श्रीफल भेंट किया गया।