➡️ नई गल्ला मंडी एवं मकरोनिया स्थित डबल लॉक खाद वितरण केंद्रों का कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं सुचारू
सागर, 17 नवंबर 2026
किसानों को सुगमता एवं नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से आज कृषि विभाग की टीम द्वारा नई गल्ला मंडी, खुरई रोड स्थित डबल लॉक खाद वितरण केंद्र एवं मकरोनिया स्थित डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कुलदीप क्रिश्चियन, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती आसमा कुर्मी, श्री विवेक कुमार अहिरवार एवं बीटीएम श्री लोकेंद्र जाटव उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान दोनों खाद वितरण केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। दोनों केंद्रों पर खाद वितरण की समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। किसानों को नियमित रूप से उर्वरक का वितरण किया जा रहा था तथा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा किसानों को खाद प्राप्त करने में परेशानी की स्थिति नहीं पाई गई।
निरीक्षण दल द्वारा खाद वितरण केंद्र प्रभारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक नियमित रूप से खाद वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुचारू व्यवस्था बनाए रखते हुए किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी द्वारा सागर जिले में खाद व्यवस्था की निगरानी हेतु निरीक्षण दलो का गठन किया गया है जिसमें नोडल अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कृषि विभाग द्वारा खाद वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा समय-समय पर खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि जिले के किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
#jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026