कोडरमा: NCORD समीक्षा बैठक में मादक पदार्थ नियंत्रण पर सख्त निर्देश, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कंट्रोल (NCORD) से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।