गुना नगर: भदौरा क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति माननीय जे के महेश्वरी के बड़े भाई सहित सड़क दुर्घटना मे 3 घायल
गुना जिले के भदौरा क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेके महेश्वरी के बड़े भाई डॉक्टर रवि महेश्वरी, उनकी पत्नी आशा महेश्वरी और ड्राइवर अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे 46 पर जर्जर गड्ढों के कारण हुआ, जब इंदौर से ग्वालियर जा रही उनकी तेज रफ्तार कार पलट गई।