गुना नगर: जज्जी बस स्टैंड पर आरटीओ की कार्रवाई, यात्री बसों पर लापरवाही के चलते ₹62,500 का जुर्माना
गुना में आरटीओ टीम ने 20 मई दोपहर को जज्जी बस स्टैंड पर यात्री बसों की जांच की। 15 बसों की जांच में फिटनेस परमिट फायर फाइटर फर्स्ट एड किट सुरक्षा मानक देखे गए। बस क्रमांक एमपी08 पी 0297 बिना परमिट फिटनेस के पाई गई ₹52000 जुर्माना किया गया। 7 अन्य बसों में कमियां मिलने पर ₹10,500 सहित कुल ₹62,500 की चालानी कार्रवाई की। सभी को नियम पालन करने हिदायत दी गई।