शामली: एसपी शामली ने शामली कोतवाली, जिला नियंत्रण कक्ष व सीओ सिटी कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Nov 22, 2025 शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक SP एनपी सिंह ने थाना कोतवाली शामली, जिला नियंत्रण कक्ष और सीओ सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी ने परिसरों की साफ सफाई, रिकार्ड रूम, पुलिस संसाधनों व उपकरणों के रखरखाव आदि को जांचा। जिला नियंत्रण कक्ष में कॉल रिसीविंग सिस्टम, कॉल रिकॉर्डिंग, सूचना प्रेषण की प्रक्रिया आदि का भी अवलोकन कर दिशा—निर्देश जारी किए।