फारबिसगंज: हलहलिया मौजा में जमीन सर्वे का कार्य हुआ शुरू
फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत में जमीन सर्वे कार्य शुरू. मंगलवार को 11 बजे हलहलिया मौजा के अमीन द्वारा गुरुद्वारा स्थिति हवा महल परिसर में जमीन मालिकों से जानकारी इकट्ठा करना प्रारंभ कर दिया गया है. इस मौके पर जानकारी देते हुए अमीन अमित कुमार ने बताया की खेसरा बार जमीन का विवरण मौजा के किसानों से लिया जा रहा है. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.