फारबिसगंज: फ़ारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स का मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ
पैक्स चुनाव के तृतीय चरण में फारबिसगंज प्रखंड के 20 पैक्स के अध्यक्ष व प्रबंध कारिणी सदस्यों के पद के लिए शुक्रवार को संपन्न हुए मतदान के बाद शनिवार के सुबह 8 बजे से ही मतगणना का कार्य प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित सदभावना मंडप के परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में प्रारंभ हुआ जो शनिवार के देर शाम 5 बजे तक जारी रहा।