फारबिसगंज: भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने शिक्षक पुत्र के सड़क हादसे में मौत पर कहा, मिले उचित मुआवजा
भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने सड़क हादसे में शिक्षक पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. उन्होंने रविवार को दो बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे. उन्होंने शोक-संवेदना प्रकट करते हुए कहा जिला प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए.