फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी पाल में विद्युत आपूर्ति भंग, भारतीय किसान यूनियन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने फतेहाबाद तहसील की ग्राम पंचायत मेवली कलां के उपग्राम नगला पाल पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 15 दिनों से लगभग 70% घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में लगी छोटी डीपी अधिक लोड के कारण फूंक जाती हैं।