जगदलपुर: नगरनार थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1.07 करोड़ का 214.300 किलो गांजा किया ज़ब्त, उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार
*जगदलपुर, 5 जुलाई 2026।* बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना नगरनार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल *214.300 किलोग्राम गांजा* जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत *1,07,15,000 रुपये* है।